• भारतीय बाबाओ के काले कारनामे : बच के रहना रे बाबा
राम रहीम: शोषण में घिरे
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई ने एक रेप केस में आरोपी बनाया है। इस पर यह भी आरोप है कि उसने सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में महिला अनुयायी का शोषण किया।
आसाराम: बलात्कार में फंसे
जोधपुर के आश्रम में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में धरे गए। इसके पहले 2008 में आसाराम और उनका बेटा नारायण साई आश्रम के गुरुकुल में पढ़ने वाले दो बच्चों की मौत के बाद से पुलिस की नजर में थे। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।
नित्यानंद: वीडियो में करतूत
जब एक तमिल न्यूज चैनल ने एक एक्ट्रेस को फुसलाते हुए और आपत्तिजनक अवस्था में नित्यानंद का वीडियो चलाया तो इसके काले कारनामे जगजाहिर हो गए।
स्वामी ने वीडियो को फर्जी बताया लेकिन सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लैब ने उसे सही कहा। 52 दिन जेल में बिताने के बाद नित्यानंद छूटा। 2012 में इस पर एक भारतीय मूल की अमेरिकी नागरिक ने बलात्कार का आरोप भी लगाया।
भीमानंद: वेश्यावृत्ति में लिप्त
सिक्योरिटी गार्ड से दिल्ली में करियर शुरू करने वाले भीमानंद को वर्ष 1997 में लाजपत नगर में वेश्यावृत्ति करवाने के आरोप में पकडा गया। जेल से छूटकर उसने खुद को साई भक्त घोषित किया और करोड़ों की संपत्ति बनाई।
प्रेमानंद स्वामी: दोहरी उम्रकैद
तिरुचिरापल्ली आश्रम के स्वामी प्रेमानंद पर 13 महिलाओं के साथ बलात्कार का आरोप था। चिकित्सकीय परीक्षण में भी इन लड़कियों के साथ बलात्कार की पुष्टि हुई थी। बाबा एक श्रीलंकाई व्यक्ति की हत्या का भी आरोपी था। एक विदेशी महिला की संतान के डीएनए टेस्ट से बाबा के बलात्कार की पुष्टि भी हुई। उसे 1997 में दोहरे आजीवन कारावास की सजा हुई जिसे 2005 में सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा ।
Facebook पर Like करें :-
Twitter पर फॉलो करें :-
Follow @lordkabir
Youtube पर सब्सक्राइब करें :-
LORD KABIR