न्यायपालिका में भ्रष्ट जजों के भ्रष्टाचार का पोल खोल अभियान जंतर मंतर पर

Share this Article:-
Rate This post❤️

न्यायपालिका में भ्रष्ट जजों के भ्रष्टाचार का पोल खोल अभियान जंतर मंतर पर 


आदरणीय जस्टिस महोदय सी एस कर्नन जी मौजूदा कलकत्ता हाई कोर्ट।
 आप ने वर्तमान और पूर्व में सुप्रीम कोर्ट व हाई कोर्ट के 20 भ्रष्ट जजों के खिलाफ प्रधानमन्त्री जी को पत्र लिखकर इन पर कारवाई व न्यायपालिका में भ्रष्टाचार खत्म हो इसकी माँग की थी, लेकिन मुख्य न्यायधीश जे एस खेहर की अध्यक्षता वाली सात न्यायधिशों की पीठ ने आपको अवमानना की धमकी देकर 13 फरवरी तक जवाब देने का नोटिस दिया है और ऐसी  ही घटना सन् 2014 में संत रामपाल जी के साथ घटी, जिसका परिणाम आज संत रामपाल जी जेल में है।

महोदय जी, 
न्यायपालिका में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ अवाज उठाने वाली इस मुहिम संत रामपाल जी महाराज के समस्त अनुयायी व राष्ट्रीय समाज सेवा समिति के सर्व 75 लाख सदस्य न्यायालय में जजों की जवाब देही तय करने की मांग करते हैं।

इस देश में भ्रष्टाचार का आलम ये है कि खुद हाइकोर्ट के जज भी सच बोलने पर अवमानना के आरोप में फंस जाते है अब इस पुरे प्रकरण से ये तो सवतः ही सिद्ध हो रहा है कि सुप्रीम कोर्ट या हाइकोर्ट के जज में एक पक्ष तो अवश्य गलत है इसीलिए संत रामपाल जी महाराज तथा उनके अनुयायियों द्वारा जजों की जवाबदेही की मुहिम छेड़ी गयी हैं ताकि इस कानून के लागु होने पर मेरे देश के न्यायलय में बैठने वाले जज भ्रष्टाचारी न हो यदि इसी तरह जज आपस में भ्रष्टाचारी सिद्ध होने लगे तो जनता का न्यायलय से विश्वास उठ जायेगा।

हम 512 दिनों से राष्ट्रिय धरना स्थल जन्तर मन्तर नई दिल्ली पर संत रामपाल जी महाराज व उनके शिष्यों पर बनाये झूठे केसों की सी बी आई जाँच के लिए न्यायपालिका व केन्द्र सरकार से माँग कर रहे हैं, लेकिन आज तक हमारी कोई सुनवायी नही हुई।

मुख्य न्यायधीश जे एस खेहर जी आप धमकी दे-देकर किस किस को चुप करोगे, अगर समय रहते आप ने भ्रष्ट जजों के खिलाफ कार्यावाही नही की तो एक दिन भारत देश का बच्चा बच्चा न्यायपालिका व शासन-प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतर आयेगा और आप व इन सबको मूँह छिपाने के लिए कहीं जगह नही मिलेगी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी होगी।

मुख्य न्यायधीश महोदय आप जी को समय रहते जाग जाना चाहिये और इस भ्रष्टाचार पर अंकूश लगाना चाहिये। 

विडियोज देखने के लिये आप हमारे Youtube चैनल को सब्सक्राइव करें ।

 https://goo.gl/Q5dTsN

नोट – हमारा उद्देश्य किसी कोर्ट की अवमानना करना नही है नाहीं किसी व्यक्ति विशेष का समर्थन करना है हमारा उद्देश्य न्यायपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को मिटाना हैं ।

LORD KABIR

 

naam diksha ad

Share this Article:-
Banti Kumar
Banti Kumar

📽️Video 📷Photo Editor | ✍️Blogger | ▶️Youtuber | 💡Creator | 🖌️Animator | 🎨Logo Designer | Proud Indian

Articles: 375

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


naam diksha ad