हरियाणा सरकार का सन्त रामपाल जी महाराज पर निराधार आरोप

Rate This post❤️

हरियाणा सरकार का सन्त रामपाल जी महाराज पर निराधार आरोप…


 दिल्ली, 21 नवम्बर 2016

आज दिनाँक (21-11-16) को हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट में सन्त रामपाल जी महाराज की जमानत के खिलाफ एक बेबुनियाद आरोप लगाया कि सन्त रामापाल जी को जमानत दी गई तो वह भाग सकते है।
हम यहाँ सरकार को याद दिलाना चाहते है कि बरवाला काण्ड के दौरान सरकारी डाँक्टरों द्वारा दी गई बेड रेस्ट की अवधि पूरी होने पर सन्त रामपाल जी महाराज ने स्वयं चलकर अपनी गिरफ्तारी दी थी जिसे मीडिया ने Live दिखाया था जिसकी मीडिया गवाह है।

जो सन्त बरवाला की घटना के दौरान अपने आश्रम में ही था ऐसे सत्य के मसीहा पर हरियाणा सरकार भागने जैसे निराधार आरोप लगा रही है। शर्म आनी चाहिए हरियाणा सरकार व प्रशासन को जो 2 साल से कोर्ट में सबूत पेश करने की बजाय एक निर्दोष सन्त पर आरोप पर आरोप लगाती है। कोर्ट में बेबुनियाद बाते करती है।
सन्त रामपाल जी महाराज ने कभी भी कानून व संविधान का उल्लंघन नहीं किया और ना ही उनकी वजह से कोई कानून व्यवस्था बिगडी है। सन्त रामपाल जी महाराज ने हमैशा सत्य व शान्ति का समर्थन किया है लेकिन सन्त जी पर कुछ जजों राजनेताओं व प्रशासन द्वारा अन्याय किया जा रहा है…

हरियाणा सरकार अपनी ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है कि संत रामपाल जी की जमानत ना हो पाए क्योंकि इससे हरियाणा सरकार की नाक कट जायेगी।
2 वर्ष बीत जाने के बाद भी खट्टर सरकार संत रामपाल जी पर एक भी आरोप सिद्ध नही कर पाई है इस कारण वह court में बिना सिर पैर के ब्यान दे रही है।
हरियाणा सरकार बयानबाजी करने के बजाय CBI जाँच करवाने में रुचि दिखाये तो सच्चाई सामने आ सकती है।
साँच को आँच नहीं,
आज नहीं तो कल यह सच्चाई पूरे देश और विश्व के सामने आयेगी।

सत्यमेव जयते!

Youtube पर वीडियोज देखने के लिये हमारे चैनल को Subscribe करें।




Subscribers

LORD KABIR
Banti Kumar: 📽️Video 📷Photo Editor | ✍️Blogger | ▶️Youtuber | 💡Creator | 🖌️Animator | 🎨Logo Designer | Proud Indian

This website uses cookies.